हथेली पर ये निशान दिलाते हैं बेशुमार दौलत और मान – सम्मान एवं भौतिक सुख सुविधा जाने –
जीवन में हम सभी को धन चाहिए। आज के दौर में पैसे का महत्व और जरूरत बहुत बढ़ गई है। कुछ वर्षों पहले हमारी योग्यता का आकलन हमारे गुणों तथा विद्या से किया जाता था आजकल धन और बैंक बैलेंस देखकर किया जाता है।
शुक्र और गुरु को धन का ग्रह माना गया है। शुक्र विलासिता देता है और गुरु धन, दोनों के कॉम्बिनेशन से हमारे जीवन में आराम और पैसा मिलता है। भाग्य रेखा के बिना तो संपाति मिल ही नहीं सकती और मस्तिषक रेखा जिसे मातृ रेखा भी कहते है पैतृक सम्पति दिलाती है।
हथेली पर धन के शुभ चिन्ह
शुक्र हाथ में उच्च होना चाहिए। शुक्र पर्वत उठा हुआ होता है तो व्यक्ति को ससुराल से भी धन मिलता। धनी जीवन साथी से शादी होती है। जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होते है। गाड़ी, बंगला अच्छे कपड़े खान पान किस्मत में होता है।
शुक्र पर वर्ग का निशान धनी घर में विवाह कराता है। अगर गुरु पर्वत पर हाथ में क्रास है तो आपको विवाह के पश्चात विपुल धन प्राप्त होने की सम्भवना होती है।
कलाई में बने मणिबन्द की रेखाओं का सम्बन्ध हमारे पूर्व जन्म के कर्मों से भी है। तीन साफ सुथरी मणिबन्द रेखाऐं हमें अच्छी विद्या और धन दिलाती है। इनसे यह भी ज्ञात होता है कि हमारे कर्म पिछले जन्म में उच्च रहें होंगे।
और अधिक जानकारी हस्तरेखा से जुड़ा हुआ परामर्श सलाह उपाय विधि प्रयोग या कोई विशेष जानकारी या हाथों में किसी विशेष चिन्ह निशान की जानकारी के लिए संपर्क करें कॉल करें